भिकियासैंण। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण शाखा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसहमति से आनंद सिंह कड़ाकोटी को अध्यक्ष चुना गया । बैठक में सेना दिवस समारोह के आयोजन का आय- व्यय का विवरण पुरानी कार्यकारिणी द्वारा दिया गया। इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी के लिए आनंद सिंह कड़ाकोटी अध्यक्ष, हिम्मत सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, कैप्टन जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह सचिव,गिरधर सिंह रावत मीडिया प्रभारी, पुष्पा देवी महिला कोर्डिनेटर, मंजू कड़ाकोटी सह कोर्डिनेटर,कैप्टन राजे सिंह संरक्षक चुने गए।
वहां संतोष लखचौरा,भवान सिंह, रमेश जोशी, खुशाल नेगी, मोहनसिंह, धर्मानंद, लालसिंह, जगत सिंह, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे।