रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुंवाली संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान कुंवाली में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजिक कार्यकर्ता महेश वर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता प्राथमिक व जूनियर दो वर्गों में आयोजित की गयी। इस दौरान 50, 100, 200 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। संकुल समन्वयक उदित जोशी ने कहा कि सरकार के द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी स्तर तक खेल की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि राज्य और देश में खेल के माध्यम से प्रतिभागी अपनी पहचान बना सके। वहां दीपेश रिखाड़ी, गोपाल सिंह, ठाकुर सिंह बोरा, प्रमोद बजेठा, ध्यान सिंह रौतेला, ललित पालीवाल सहित शिक्षक-शिक्षिका व छात्र मौजूद रहे।
——————————————-
प्राथमिक वर्ग (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)
50 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालक : वैभव, गौरव, पारस
50 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालिका : मानवी, रिया, साक्षी
100 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालक : गौरव सिंह, वैभव सिंह, नैतिक
100 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालिका : रिया, मानवी, साक्षी
200 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालक : गौरव सिंह, हर्षित चंद्र, दीपक कुमार
200 मीटर दौड़ (प्राथमिक) बालिका : रिया नेगी, वेदिका, तनु
लम्बी कूद (प्राथमिक) बालक : गौरव सिंह, वैभव, मनीष
लम्बी कूद (प्राथमिक) बालिका : साक्षी, रिया, पूनम आर्या
——————————————-
जूनियर वर्ग (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)
100 मीटर दौड़ (जूनियर) बालक : दर्शन मेहता, हर्षित, दीपांशु आर्या
100 मीटर दौड़ (जूनियर) बालिका : सौम्या, नेहा, वैष्णवी
लम्बी कूद (जूनियर) बालक : हर्षित, दीपांशु, दर्शन महरा
लम्बी कूद (जूनियर) बालिका : सौम्या, वैष्णवी नेगी, रेखा
ऊँची कूद (जूनियर) बालक : दीपांशु, नवीन, नीरज
लम्बी कूद (जूनियर) बालिका : सौम्या, रेखा, वैष्णवी मेहता
गोला फेंक (जूनियर) बालक : दर्शन मेहता, कारन, दिव्यांशु
लम्बी कूद (जूनियर) बालिका : सौम्या, वैष्णवी नेगी, वैष्णवी मेहता
——————————————-