24वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • अंडर 19 बालक वर्ग में स्याल्दे जीता
  • बालिका अंडर-19 में ताडीखेत जीता
  • अंडर 14 बालक वर्ग में धौलादेवी जीता
  • अंडर 17 बालक वर्ग में सल्ट जीता

 

रानीखेत ।  24वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ मिनी स्टेडियम राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताड़ीखेत में हुआ। प्रतियोगिता में 11 ब्लॉकों के कुल 500 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक व बालिका के 3 वर्गों में आयोजित की गयी।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ संयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत लक्ष्मण सिंह परगाई, सह संयोजक प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत पुष्पलता, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंडर 19 बालक वर्ग में स्याल्दे ने भिकियासैंण को 17/7 से हराया। वही बालिका अंडर-19 में ताडीखेत ने सल्ट को 15/12 से हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में धौलादेवी ने लमगड़ा को 25/5 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में सल्ट ने ताड़ीखेत को 19/8 से हराया। प्रतियोगिता का सञ्चालन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज शेर दीपक बिष्ट ने किया। निर्णायक चंदन सिंह मेहरा, मनमोहन देव, शिवदत पांडे, संतोष भट्ट, रहे। वहां शादाब, राहुल त्यागी, गीता शर्मा, धर्मेश बोरा, दीप पंत, कुंवर पपनै, प्रताप नेगी, दिगंबर सिंह, सुनील कुमार, कृतिका जोशी, भगवती जोशी, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!