प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

रानीखेत ।   भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ताड़ीखेत स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंच कर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने ताड़ीखेत मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें सदस्य बनाने के टिप्स दिए। साथ ही 100 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का मल्याणर्पण कर सम्मानित किया।

रविवार देर शाम भाजपा के संगठनात्मक जिला रानीखेत के ताड़ीखेत मंडल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान- 2024 की समीक्षा बैठक की। भट्ट ने कार्यकर्ताओं को आनलाइन सदस्य बनाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता घर- घर जाकर फार्म भरवाकर सदस्य बनाएं। जिस घर में सदस्य बनाते हैं वहां स्टीकर भी चस्पा करें। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा होने के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जो कार्यकर्ता अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगा उसे ही पद सौपे जायेंगे। वहां जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला प्रभारी शिव सिंह बिष्ट, मुकेश पाण्डे, मोहन नेगी, उमेश पन्त, विनोद भट्ट, रविमोहन अग्रवाल, विमल भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, राम सिंह रावत, दीप पाण्डे, रोहित शर्मा, मंजीत भगत, विजय सिंह बिष्ट, दर्शन बिष्ट, दर्शन महरा आदि मौजूद रहे।
——————————————
किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी : भट्ट

रानीखेत। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के बाद पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें कई लोग जुड़ रहे है, उन्होंने साफ़ कहा कि जो भी अपराध करेगा वो बक्शा नहीं जायेगा। अपरधियों को संरक्षण देने के सवाल पर भट्ट ने कहा कि पार्टी हर अपराधी पर कार्यवाही कर रही है। जिसने भी अपराध किया वो सलाखों के पीछे है।
—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!