नई कार्यकारिणी का गठन, बसंत सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष
रानीखेत । पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन की हाल ही में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों की पूर्ति नहीं होती है, तो संगठन आंदोलनात्मक रणनीति अपनाने से पीछे नहीं हटेगा।
इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रावत और चंद्र शेखर जोशी ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान संगठन की नई शाखा कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें कुशल सिंह नवियाल को संरक्षक और बसंत सिंह बिष्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, गिरीश गिरी को उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र सिंह को सचिव, हेमंत सिंह अधिकारी को उप सचिव, मनीष सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सौरभ बिष्ट को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।
दीप चंद्र को संगठन मंत्री और प्रकाश मनरल को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्य के रूप में मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, खुशाल सिंह, जीवन सिंह, भुवन पाठक, प्रमोद पंत, हरीश राम, पूरन बिष्ट, गिरधर बंगारी एवं महेंद्र सिंह मनरल को शामिल किया गया।
बैठक में संगठन की भावी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हक की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।