दुर्गा वाहिनी व विहिप ने किया महिला शक्ति का सम्मान

– नवरात्रि के अवसर पर सम्मानित हुई कई महिलाये

रानीखेत (अल्मोड़ा) नगर के एक होटल में विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की ओर से नवरात्रि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत संयोजिका पूजा लटवाल ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों ही समान रूप से आवश्यक हैं। जिला संयोजिका ममता रावत ने महिलाओं से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की अपील की। समारोह में शिक्षिका एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला रावत, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
जिलाध्यक्ष विहिप हर्षवर्धन पंत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिला शक्ति की भूमिका सबसे अहम है और उनकी भागीदारी से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वे शिक्षा, सामाजिक कार्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर नई पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित करें। इसी से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहां जिलाध्यक्ष विहिप हर्षवर्धन पंत, नगर अध्यक्ष नवलकिशोर पांडे, दिगंबर मनराल, राज अधिकारी, गौरव तिवारी, अमित जोशी, पंकज अग्रवाल, गिरीश जोशी, पराशर तिवारी, निर्धारण बिष्ट नवीन पंत, अमित माहेशवरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!