= कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का चलाया अभियान
रानीखेत । उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का अभियान जारी रखा। गुरुवार को रानीखेत के स्वर्गीय गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में बढ़ती ठंड को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को 60 रज़ाइयां वितरित की गईं। करन माहरा ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, दवाओं व इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को हरसंभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना उसका सामाजिक दायित्व है। प्रदेश में गिरते तापमान को देखते हुए शुक्रवार को ताड़ीखेत अस्पताल में भी रज़ाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष अरूण रावत, कमलेश बोरा, अगस्त लाल साह, विश्व विजय माहरा, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, दीपक पंत, प्रमोद पाल, संदीप बंसल, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, अंकिता पंत, कामिनी पंत, अतुल जोशी, कुलदीप बिष्ट, मोहन बिष्ट, विनीत चौरसिया, प्रदीप माहरा, प्रदीप रावत, फरहान आदि मौजूद थे।