स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए यूपीसीएल लेगा विशेषज्ञ संस्था की मदद

== अधिक बिल की शिकायतों पर राहत

== खराब मीटर बदलने पर नहीं लगेगा शुल्क

प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच यूपीसीएल ने औचक जांच का फैसला लिया है। इसके लिए एक विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं ली जाएंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटरों की जांच करेगी।

यूपीसीएल के अनुसार अब तक चार लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सभी मीटर एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब से जांच के बाद ही लगाए जा रहे हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्यालय को दी जाएगी और यदि किसी तरह की खामी पाई जाती है तो संबंधित कंपनी को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीटर खराब होने या फुंकने पर उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

===========

एक दिन में जारी हो रहे लाखों बिल

स्मार्ट मीटरों से बिलिंग व्यवस्था भी तेज हुई है। पहले जहां बिल जारी करने में कई दिन लगते थे, अब एक ही दिन में मिनटों के भीतर बिल जारी हो रहा है। हाल ही में करीब 3.88 लाख उपभोक्ताओं के बिल एक दिन में जारी किए गए, जो व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!