= पूर्व विधायक करन माहरा ने महिला सुरक्षा को बताया कांग्रेस की प्राथमिकता
= बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनोली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के साथ महिला सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो सरकार की बड़ी विफलता है। करन माहरा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सत्ता में आने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम और दीपक कांडपाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहां कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, शेर सिंह फर्त्याल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, तारा सिंह फर्त्याल, नर सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह, प्रेम टनवाल, पीताम्बर सिंह मेहरा, ललित मेहरा, मदन सिंह मेहरा, किशन राम, विक्की मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, महेंद्र टनवाल, दान सिंह बिष्ट, विजय सिंह माहरा, अंकिता पंत, नेहा माहरा, प्रदीप रावत, हेमा मेहरा, प्रदीप मेहरा, इंद्रा रावत आदि मौजदू थे।


