रानीखेत। राजकीय इण्टर कालेज जालली में हैल्प ट्रस्ट संस्था रानीखेत के द्वारा स्पोर्टस किट वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प मे विद्यालय के 50 उदीयमान खिलाडियों को स्पोर्टस किट का वितरण किया गया। किट वितरण मे अर्थिक सहयोग हैल्प ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने अपने माताजी एवं पिताजी की स्मृति में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए किट का वितरण किया है। आगे कहा कि विद्यालय के छात्र निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे है, किट वितरण के बाद अन्य बच्चो का भी मनोबल बढ़ेगा। वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख भिकियासैण नरेन्द्र बिष्ट, हैल्प ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष महेश शर्मा, त्रिलोक जोशी, प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार, जर्नादन पाण्डे, महिपाल किरौला, गोपाल बिष्ट, खीमानन्द जोशी आदि मौजूद रहे।
हैल्प ट्रस्ट संस्था ने 50 उदीयमान खिलाडियों को स्पोर्टस किट का वितरण किया
