रानीखेत (अल्मोड़ा) जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अल्मोड़ा में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विकास खंडों ने भाग लिया। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोल प्ले, लोक नृत्य और पेंटिंग में प्रथम और निबंध में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राआबाइंका रानीखेत की प्रिया मेहरा, कविता मेहरा, रजनी आर्य, अंकिता सांगा, प्रियांशी अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में शीतल बिष्ट, सुमेरा, गायत्री अधिकारी, कनिका मेहरा, वर्षा आर्य, यामिनी आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पेंटिंग में उपासना रावत ने प्रथम स्थान तथा निबंध प्रतियोगिता में अंजलि आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी व कला शिक्षिका सुनीता बोरा के कुशल नेतृत्व पर छात्राओं का सराहनीय प्रयास रहा है। छात्राओं की उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत हरेंद्र साह, विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला बिष्ट, ब्लॉक शिक्षक संघ कार्यकारिणी आदि ने ख़ुशी जताई है।
