14.30 लाख की भू-राजस्व बकाया पर बड़ी कार्रवाई, 12 अगस्त को होगी 15 नाली से अधिक जमीन की नीलामी

भू-राजस्व की 14.30 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बकायेदार की 15 नाली 7 मुठ्ठी भूमि की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विक्रय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जैंती के अनुसार, ग्राम बचकाण्डे निवासी प्रताप सिंह रौतेला पर 14,30,198 रुपये का भू-राजस्व बकाया है। निर्धारित समय तक बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनकी अचल संपत्ति कुर्क कर दी गई है। अब इस संपत्ति की 12 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे ग्राम बचकाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला में सार्वजनिक नीलामी कराई जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को मौके पर ही बोली राशि का 25 प्रतिशत जमा करना होगा, जबकि शेष राशि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित समय में जमा करनी होगी।

नीलामी में ग्राम बचकाण्डे, जाख बचकाण्डे और स्यूनानी स्थित कुल 0.309 हेक्टेयर (लगभग 15 नाली 7 मुठ्ठी) भूमि शामिल है। यह कार्रवाई भू-राजस्व की बकाया राशि की वसूली के लिए की जा रही है।

प्रशासन ने इच्छुक खरीदारों से निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!