रानीखेत छावनी परिषद ने शुरू किया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

रानीखेत। छावनी परिषद ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान केआरसी रानीखेत के लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज पूरी, छावनी एकल सभासद मोहन नेगी व डॉ एस.एन. श्रीवास्तव ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत छावनी पुस्तकालय से रोडवेज स्टेशन तक सफाई की गई। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज पुरी ने स्वच्छता स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक आदत बनाना जरूरी है। मोहन नेगी ने जनसहभागिता को अभियान की सफलता की कुंजी बताया, जबकि एस.एन. श्रीवास्तव ने स्वच्छता को बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ते हुए नियमित सफाई पर जोर दिया। स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने कहा कि छावनी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नियमित निगरानी के साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। वहां पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह, रेंजर के.के. फर्त्याल, गोविंद बिष्ट, हिमांशु उपाध्याय, खजान कांडपाल, मोहित राजोरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!