पूर्व सैनिकों के लिए मौका, कुमाऊं-नागा रेजिमेंट में 11 मई से भर्ती

पूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। यह भर्ती 16 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

भर्ती के तहत सिपाही जनरल ड्यूटी (GD) और सिपाही क्लर्क (SD) पदों पर चयन किया जाएगा। यह अवसर विशेष रूप से उन्हीं पूर्व सैनिकों के लिए है, जिन्होंने कुमाऊं या नागा रेजिमेंट में सेवा दी है और वर्तमान में निर्धारित चिकित्सा श्रेणी SHAPE-1 में हैं।

सिपाही GD पद के लिए वे पूर्व सैनिक पात्र होंगे, जो 31 मई 2024 से 30 अप्रैल 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 46 वर्ष निर्धारित की गई है तथा सेवानिवृत्ति की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वहीं सिपाही क्लर्क (SD) पद के लिए 31 मई 2021 से 30 अप्रैल 2026 के बीच सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष रखी गई है और सेवानिवृत्ति की अवधि पांच वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भर्ती डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) के अंतर्गत की जाएगी, जिसके माध्यम से पूर्व सैनिकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर रानीखेत स्थित भर्ती स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित सैन्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!