एक्शन मोड में डीएम अंशुल सिंह, नाबालिगों को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार रंगे हाथ दबोचा

                                       

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नाबालिग बच्चों को सिगरेट बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला उस समय सामने आया जब डीएम डायट मैदान के निरीक्षण पर पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने मैदान में नशा करने वालों और कुछ बच्चों के सिगरेट पीने की शिकायत की।

शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने सिगरेट खरीदने वाली दुकान की जानकारी दी। इसके बाद डीएम बच्चों को अपने वाहन में बैठाकर शिखर होटल के पास स्थित दुकान पर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने एक बच्चे को सिगरेट खरीदने के लिए दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकानदार ने बच्चे को सिगरेट बेची, डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को पकड़ लिया और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर कड़ी फटकार लगाई।

मौके पर पुलिस बुलाकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम अंशुल सिंह ने साफ कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद बेचना कानूनन अपराध है। उन्होंने व्यापारियों और आम जनता से बच्चों को नशे से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!