619 शिकायतें पहुंचीं जनशिविर में, 608 का मौके पर निस्तारण; मालीखेत में जनता को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

“सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज, मालीखेत में बहुउद्देशीय जनशिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और विधायक महेश जीना ने आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में कुल 619 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 608 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 27 आधार कार्डों का पंजीकरण एवं संशोधन भी किया गया।

शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, श्रम, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह महरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!