देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में कुल 920 पदों पर भर्ती के लिए जिलावार सीटों का विस्तृत विवरण जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सभी वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार (पुरुष) में सबसे अधिक 216 पद, जबकि नैनीताल में 155 पद और देहरादून में 152 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं पर्वतीय जिलों में भी युवाओं के लिए अच्छी संख्या में अवसर दिए गए हैं।
जिलावार पदों का संक्षिप्त विवरण
- अल्मोड़ा – 30 पद
- बागेश्वर – 17 पद
- चम्पावत – 14 पद
- नैनीताल – 155 पद
- पिथौरागढ़ – 22 पद
- ऊधमसिंहनगर – 76 पद
- उत्तरकाशी – 55 पद
- टिहरी – 57 पद
- देहरादून – 152 पद
- हरिद्वार (पुरुष) – 216 पद
- हरिद्वार (महिला) – 11 पद
- पौड़ी गढ़वाल – 60 पद
- रुद्रप्रयाग (पुरुष) – 20 पद
- रुद्रप्रयाग (महिला) – 4 पद
- चमोली – 31 पद
श्रेणीवार कुल पद
- UR (अनारक्षित) – 567
- SC (अनुसूचित जाति) – 48
- OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 137
- ST (अनुसूचित जनजाति) – 81
- EWS – 87
- कुल पद – 920
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
इस भर्ती में प्रदेश के हर जिले को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में नौकरी पाने का बेहतर मौका मिलेगा। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन की समस्या पर भी असर पड़ सकता है।
