राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री पुत्र की शादी पर कार्रवाई, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रतिबंधित सामग्री के रिजर्व क्षेत्र में पहुंचने की पुष्टि के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

रिजर्व प्रशासन की ओर से रानीपुर गेट पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और अभिषेक कंडारी को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार रेंज के रेंजर महेश सेमलवाल और वन दरोगा अमृता को भी उनके पदों से हटा दिया गया है।

यह कार्रवाई राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक राजीव धीमान के निर्देश पर की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान संरक्षित क्षेत्र में ऐसे सामान ले जाए गए जो वन नियमों के तहत प्रतिबंधित हैं, जिसके चलते यह मामला गंभीर हो गया।

गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के आयोजन और सामग्री के प्रवेश पर सख्त नियम लागू होते हैं, ताकि वन्यजीवों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!