स्कूल टाइम में बदला ट्रैफिक रूट, एनटीडी से शिखर तिराहे तक चौपहिया वाहनों पर रोक

अल्मोड़ा। नगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में आंशिक संशोधन किया है। स्कूलों के समय में बदलाव को देखते हुए अब एनटीडी तिराहे से शिखर तिराहे तक निर्धारित समय में चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने नया यातायात प्लान लागू किया है। इसके तहत प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक उक्त मार्ग पर चौपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस का कहना है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। नए ट्रैफिक प्लान से जाम की स्थिति में सुधार आने के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!