सिद्धेश्वर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सिद्धेश्वर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस दौरान त्रिमुखेश्वर मंदिर से सिद्धेश्वर मंदिर तक महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ करते हुए कलश यात्रा निकाली।

मंदिर परिसर में पं. बालादत्त जोशी और रमेश पपनोई ने प्राण प्रतिष्ठा की पूजा संपन्न कराई। मुख्य यजमान गिरीश चंद्र नेगी पत्नी सहित शामिल रहे। स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के बाद देव प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जय मां दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डीगंबर धौलाखंडी, उमेश जोशी, मनोज पटवाल, वीरेंद्र नेगी, मोहन सिंह, करण सिंह सहित कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!