रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र महाविद्यालय रानीखेत में संचालित है।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जेएस रावत ने बताया कि तिथि बढ़ने से अब तक प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को दाखिले का एक और अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। यूओयू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।