सोमेश्वर रोजगार मेले में 24 युवाओं का चयन, पंतनगर-रुद्रपुर में मिलेगा रोजगार

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 24 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स और क्वेस कॉर्प लिमिटेड, पंतनगर ने भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। क्वेस कॉर्प की ओर से एनएपीएस ट्रेनी पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं का कार्यस्थल पंतनगर और रुद्रपुर रहेगा।

मेले में युवाओं का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया गया। चयन होने पर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर दिनेश चन्द्रा, नीरज पांगती, डॉ. विपिन चन्द्र, डॉ. चन्द्र प्रकाश वर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!