भूमिया मंदिर संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मलौना गांव से ख्युशालकोट गांव की ओर भूमिया मंदिर तक बनने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने चार लाख रुपये की विधायक निधि से बनने वाले मार्ग के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

संपर्क मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपे। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।इस दौरान आंनद सिंह, ध्यान सिंह नेगी, सुनील मेहरा, गणेश सिंह नेगी, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, चंदन देव, दिनेश आर्या, प्रताप सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!