रानीखेत में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगामय हुआ पूरा नगर

रानीखेत (अल्मोड़ा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय कर दिया।

तिरंगा यात्रा केमू स्टेशन से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार और रोडवेज स्टेशन होते हुए विजय चौक पहुंची। बाजार में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल, विमला रावत, विमल भट्ट, रोहित शर्मा, आशुतोष शाही, दीप भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!