अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय शिविरों की नई तारीखें जारी, डीएम ने बदला कार्यक्रम; जानिए कब और कहां लगेगा शिविर

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। प्रशासन की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकासखंडों में अब निर्धारित नई तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को विकासखंड भैसियाछाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनियान (दशौं) में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 28 जुलाई को विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज तड़ागताल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा।

इसी क्रम में 31 जुलाई को विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला, 1 अगस्त को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत (चिंतोली) तथा 3 अगस्त को विकासखंड ताड़ीखेत के जीआईसी कुनेलाखेत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!