ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर सद्भावना रैली निकली

  • नात शरीफ पढ़ते हुए निकला जुलूस
  • रैली जामा मस्जिद से शुरू होकर पूरे नगर में गुजरी
  • सभी ने अमन शांति के पैगाम लिखी तख्तियां हाथों में थामी
  • देर शाम जामा मस्जिद में न्याज का आयोजन
  • कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया

रानीखेत । नगर में विगत वर्षो की भांति इस बार भी ईद मिलादुन्नबी पर्व के मौके पर नगर में सुख, शांति और सद्भाव की कामना की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में सद्भावना रैली निकाला। रैली जामा मस्जिद से शुरू होकर पूरे नगर में गुजरी। नात शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकला। बाद में राजकीय अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना लाईक अहमद तेहसिनी के साथ डॉ अमरजीत सिंह, हॉस्पिटल स्टाफ व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की देश की खुशहाली, अमन- चैन की दुआ मांगी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने अमन शांति के पैगाम लिखी तख्तियां हाथों में थामे थीं। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग भी तैनात थे। देर शाम जामा मस्जिद में न्याज का आयोजन किया गया। जामा मस्जिद सदर मो० इरफान ने पुलिस प्रशासन का व प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
वहां हाज़ी अकबर, शौकत अली, सोनू सिद्दकी, मो० अफ़ज़ल, नईम खान, मो० शाहनवाज़, क़ुरैश, शेखू पठान, मो० शादाब, अज़ीम मुस्तफा, मो० दानिश, मो० मोइन, सईद अली, अरबाज़ मुस्तफा, फ़रहान हुसैन, मो० सईद, मो० सलमान, मो० सरफ़राज़, नवाब अली, तौसीन, शाहबाज़ आदि मौजूद रहे।

  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!