देहरादून से दबोचा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड! राजस्थान SOG की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान में NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान झुंझुनूं निवासी राजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपकर रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान राजस्थान एसओजी को इनपुट मिला था कि पेपर लीक कांड से जुड़ा वांछित आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। पुलिस ने डालनवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद राजस्थान एसओजी को सूचना दी गई। रविवार को देहरादून पहुंची एसओजी टीम ने आरोपी राजेश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अपने साथ राजस्थान ले गई।

इस सनसनीखेज मामले में राजस्थान एसओजी और एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक झुंझुनूं से 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि सीकर में मिले एक गेस पेपर के 100 से अधिक सवाल इस बार की NEET परीक्षा में पूछे गए थे।

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआती स्तर पर पेपर लीक की बात से इनकार किया है, लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!