
रानीखेत। स्वर्गीय जय दत्त वैला स्व० संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद द्वारा शुक्रवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कल्पना नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी सेमेस्टर की छात्रा मानसी फुलोरिया द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा जिज्ञाषा परमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा टीना आर्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सत्य मित्र सिंह, डॉ. कमला देवी एवं डॉ. नितिका शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति शैली, विषय की समझ तथा प्रस्तुत विचारों की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार जोशी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश कुमार जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ. पूजा एवं डॉ. धीरज सिंह खाती भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।