सल्ट पुलिस की बड़ी सफलता, 2.78 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11.130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.78 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
प्रमुख बिंदु
- तड़के सुबह मर्चूला चेक पोस्ट पर पुलिस ने की कार्रवाई।
- मोटरसाइकिल संख्या UK 18S 4596 को रोककर की गई जांच।
- बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला के पास से 11.130 किलोग्राम गांजा बरामद।
- बरामद गांजे की कीमत करीब ₹2,78,250 आंकी गई।
- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
- तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया सीज।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस की टीम तड़के मर्चूला चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक सवारों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- असीम उर्फ मुन्ना पुत्र नन्हे
निवासी – कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर। - सानिया कालरा पुत्री पवन कुमार
निवासी – गड़ीनेगी, कुण्डा, जिला ऊधम सिंह नगर।
पुलिस टीम में शामिल रहे
- अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार
- हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल
- कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार
- महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गांजे की आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
