सुबह 8:44 बजे आपदा कंट्रोल रूम में एडीएम का छापा, बिना हस्ताक्षर और बायोमैट्रिक व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार सुबह 8:44 बजे आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र, अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

जांच में पाया गया कि कार्यालय में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, उपस्थिति पंजिका में भी कई कार्मिक नियमित रूप से हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इस लापरवाही पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने प्रभारी अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और उपस्थिति पंजिका का विधिवत संधारण कराया जाए। साथ ही कार्यालय में जल्द से जल्द बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्यालय में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!