अल्मोड़ा की महिला बुनकरों की पुकार पर डीएम का बड़ा भरोसा, बोले—हस्तकरघा उत्पादों को दिलाएंगे बड़ा बाजार

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। यहां करीब 20 महिला बुनकर पारंपरिक हस्तकरघा उत्पाद तैयार कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने महिलाओं से बातचीत कर उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता और कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

महिला बुनकरों ने बताया कि उनके उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होने के बावजूद उचित बाजार और विपणन के अभाव में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की मांग की।

इस पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्थानीय हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के प्रचार-प्रसार व विपणन के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह को मेलों, प्रदर्शनियों और अन्य विपणन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि महिलाओं की आय बढ़े और स्थानीय हस्तकरघा उद्योग को नई पहचान मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!