नकल माफियाओं पर सख्त वार, युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

पिथौरागढ़ स्थित एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की शिक्षा और रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकार ने सशक्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि नकल कराने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम सरकार ने किया है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सरकार का लक्ष्य योग्य और मेहनती युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने एलएसएम परिसर की सराहना करते हुए कहा कि सीमांत जिले में यह परिसर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सरकार परिसर के विकास और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!