पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर उक्रांद का बड़ा हमला, रानीखेत जिला बनाने की मांग हुई तेज

                                                           

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गुरुवार को रानीखेत में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली और सम्मेलन का आयोजन किया। युवा उक्रांद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

केमू स्टेशन से रंगोली हाल तक निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते पेपर लीक मामलों, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी उत्तराखंड के विकास के लिए कोई ठोस नीति नहीं बन सकी है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सरकारें प्रभावी कदम उठाने में विफल रही हैं। इस दौरान रानीखेत को जिला बनाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई। नेताओं ने कहा कि यदि उक्रांद सत्ता में आती है तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा तथा प्रदेश में नए जिलों का गठन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन सिंह बिष्ट ने की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, संगठन मंत्री हरीश नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, खेमानंद सती, मदन कठायत, श्याम बिष्ट, तुला सिंह तड़ियाल, शिवराज सिंह बिष्ट, गीता नेगी, उषा नेगी, राजेंद्र रौतेला, प्रताप बसनाल, वीरेंद्र बंगारी, ललित अधिकारी, विपिन बिष्ट, शुभम पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!