अल्मोड़ा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विभाजन की त्रासदी पर प्रदर्शनी लगाई गई और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर नगर निगम अजय वर्मा ने विभाजन पीड़ितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके बाद गांधी पार्क, चौघानपाटा से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा संस्कृति एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।