सोमेश्वर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, रेखा आर्या के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

सोमेश्वर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद हुकम सिंह बोरा स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा क्षेत्रीय बाजार से होते हुए मंत्री के आवास तक पहुंची। रास्ते में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

समापन पर मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों का उत्साह राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!