बिना रजिस्ट्रेशन नंबर सड़क पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर कसेगा शिकंजा

हल्द्वानी/अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे वाहनों की बिक्री और सड़क पर संचालन को लेकर अब संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी और अल्मोड़ा के आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि बिना पंजीकरण नंबर के वाहन उपलब्ध कराने वाले डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नए वाहनों को बिना वैध पंजीकरण प्रक्रिया पूरी किए सड़क पर उतारने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

प्रशासन की सख्ती के बाद अब वाहन डीलरों की कार्यप्रणाली और नए दोपहिया वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बिना नंबर के संचालित वाहनों पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का यह कदम सड़क सुरक्षा और वाहन पंजीकरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!