134वाॅ मां नंदादेवी महोत्सव का आगाज

  • महोत्सव में पहली बार स्टार नाइट का आयोजन
  • महिला झोड़ा प्रतियोगिता 14 सितंबर को, प्रथम पुरूस्कार 11 हजार व ट्राफी, द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार व ट्राफी, तृतीय पुरूस्कार 2501 व ट्राफी
  • 9-11 सितम्बर तक संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी।
  • 12 सितम्बर को लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के साथ लोकगायिका प्रियंका चम्याल अपनी प्रस्तुति देंगी।
  • 13 सितंबर को लोकगायक राकेश खनवाल के साथ बेबी प्रियंका मौजूद रहेंगी।
  • 14 सितम्बर को खुशी जोशी के साथ राकेश पनेरू अपनी प्रस्तुति देंगे।

रानीखेत (अल्मोड़ा) कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ रानीखेत में 134वाॅ मां नंदादेवी महोत्सव का आगाज हो गया। मां नंदादेवी समिति के तत्वाधान में रायस्टेट से कदली वृक्ष की पूजा कर माता के जयकारों के साथ नगर भ्रमण के बाद नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा व रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शिरकत की।

रविवार सुबह मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण हेतु कदली वृक्ष लाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विमल भट्ट के आवास माधव कुंज रायस्टेट पहुंचे। जहां कदली वृक्ष की पूजा की गई। पुरोहित विपिन‌ चंद्र पंत ने पूजा विधि विधान‌ से सम्पन्न कराई। पूजा में यजमान सुरेन्द्र लाल साह व जयश्री साह रहे। इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन भजन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रायस्टेट से कदली वृक्षों को श्रद्धा भाव और जयकारों के साथ नगर के द्यूलीखेत, रोडवेज, सदर बाजार, गांधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग आदि स्थानों से होते मां नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया गया। कदली यात्रा में नगर के विभिन्न संगठनों सहित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नंदा देवी महोत्सव समिति अध्यक्ष अंशुल साह ने बताया कि रविवार से 10 सितंबर तक मूर्ति निर्माण किया जायेगा। वही 11 सितंबर को ब्रहम मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत परम्परागत धार्मिक कर्मकांड आयोजित किए जाएंगे। वहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, हीरा सिंह रावत, हरीश लाल साह, दीपक पंत, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, हेमंत बिष्ट, हर्षवर्धन पंत, अनिल वर्मा, पंकज शाह ,सौरभ अग्रवाल, विनीत चौरसिया, हर्षदीप वर्मा, कौशल शाह, अमित शाह, तेजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
———————————-
महोत्सव में पहली बार स्टार नाइट का आयोजन
रानीखेत। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती ने बताया कि महोत्सव में पहली बार स्टार नाइट का आयोजन राजपुरा मैदान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9-11 सितम्बर तक संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। वही 12 सितम्बर को लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के साथ लोकगायिका प्रियंका चम्याल अपनी प्रस्तुति देंगी। 13 सितंबर को लोकगायक राकेश खनवाल के साथ बेबी प्रियंका मौजूद रहेंगी। वही 14 सितम्बर को खुशी जोशी के साथ राकेश पनेरू अपनी प्रस्तुति देंगे। आगे बताया सभी आयोजन रात्रि 8 वजे से किये जायेंगे।
———————————-
महिला झोड़ा प्रतियोगिता 14 सितंबर को
रानीखेत। महोत्सव में स्व ज्योति साह व स्व किशन लाल साह की स्मृति में कुमाउनी पारम्परिक झोड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितम्बर को 3 बजे से किया जायेगा। आयोजन अंशुल साह गंगोला ने बताया कि प्रथम पुरूस्कार 11 हजार व ट्राफी, द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार व ट्राफी, तृतीय पुरूस्कार 2501 व ट्राफी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की संख्या न्यूनतम 15-20 होनी चाहिए। इस दौरान विषय-वस्तु, परिधान, साज श्रृंगार, गायन प्रस्तुतिकरण, भाव-भंगिमा, समयबद्धता एवं पग संचलन को देखते हुए निर्णय दिया जायेगा।
———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!