अंडर-19 में रानीखेत क्रिकेटर्स की दमदार जीत

= अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को आठ विकेट से हराया, मनजीत बने मैन ऑफ द मैच

रानीखेत ।   क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नर सिंह स्टेडियम रानीखेत में आयोजित अंडर-19 जिला लीग में रानीखेत क्रिकेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब की टीम 25.2 ओवर में 113 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से पीयूष ने 22, दिव्यांश ने 21 और रुद्राक्ष ने 20 रन बनाए।

रानीखेत क्रिकेटर्स की ओर से तक्ष, तुल्यांश, मनजीत और दिविक ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने 22.4 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। रोनित ने नाबाद 34 रन और संचित ने नाबाद 27 रन की उपयोगी पारी खेली। अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब की ओर से करण और दिव्यांश को एक-एक सफलता मिली।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के मनजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेंद्र सिंह और जे.पी. सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर नवनीत रहे। मुकाबले का उद्घाटन कर्नल बी.बी. थापा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, धीरज वर्मा, जयंत रौतेला, तरुण साह, अभिषेक सिंह, राहुल नेगी, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे। कल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रानीखेत क्रिकेटर्स एवं मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी, अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!