चंपावत दुष्कर्म मामले पर सियासत गरम: रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

                     

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चंपावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को गांधी चौक रानीखेत में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता से जुड़े कोई मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है।

विमला रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए षड्यंत्र की राजनीति कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में दीप भगत, मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, गिरीश भगत, संजय पंत, मीना वर्मा, शालिनी, रेखा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!