अल्मोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 186 वाहन चालकों पर चालान, 12 वाहन सीज

                                   

अल्मोड़ा जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में कोतवाली, थाना और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 186 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए, जबकि 12 वाहनों को सीज कर दिया गया।

धारानौला क्षेत्र में पुलिस सत्यापन अभियान के तहत बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह पर 10 हजार रुपये का नगद चालान किया गया। वहीं बिना सत्यापन रह रहे 12 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए मौके पर उनका सत्यापन कराया गया।

लमगड़ा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले पांच लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। भतरोंजखान पुलिस ने दो कारों से काली फिल्म हटवाकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

इधर धारानौला और मासी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर पाए जाने पर पुलिस ने सभी मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। वहीं सल्ट क्षेत्र में रैश ड्राइविंग कर रहे वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!