कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के फ्यूज़न बैंड द्वारा 13 सितंबर को एक संगीतमय शाम का आयोजन

  • 13सितंबर की‌ शाम 5:30 से 6:30 बजे तक होगा आयोजन
  • बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर‌ निःशुल्क रहेगी
  • 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनुमति नहीं

रानीखेत ।  कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के फ्यूज़न बैंड द्वारा 13 सितंबर को सेना के दीवान सिंह हॉल में तरंग कॉन्सर्ट के साथ एक संगीतमय शाम का आयोजन किया जा रहा है। केआरसी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह अनोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम होगा। इस कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंट की फ्यूज़न बैंड द्वारा लोक संगीत और आधुनिक धुनों की एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोजन 13सितंबर की‌ शाम 5:30 से 6:30 बजे तक होगा जिसमें दर्शकों के लिए सीटें सीमित हैं इसलिए बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर‌ निःशुल्क रहेगी। कार्यक्रम में 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!