भजन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में बीरशिवा स्कूल रहा अव्वल

रानीखेत । नगर के गाँधी चौक में आयोजित 21वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव में अंतर विद्यालय भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल वर्ग में बीरशिवा पब्लिक स्कूल और युगल वर्ग में श्री राम संस्कृत विद्यापीठ श्री राम मंदिर विजेता रहे।

मां दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित अंतरविद्यालय भजन प्रतियोगिता में एकल वर्ग में बीर शिवा पब्लिक स्कूल प्रथम, श्री राम संस्कृत विद्यापीठ श्री राम मंदिर द्वितीय और अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल तृतीय रहे वहीं युगल वर्ग में श्री राम संस्कृत विद्यापीठ श्री राम मंदिर प्रथम, बीरशिवा पब्लिक स्कूल द्वितीय और जी डी बिड़ला पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। मिशन इंटर कॉलेज को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। भजन प्रतियोगिता के निर्णायक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत संगीत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुकुल कुमार और तबला वादक कुमारी रेखा रहीं। रानीखेत सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती और श्री नंदा देवी समिति संरक्षक हरीश लाल साह ने निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन दीपक पंत ने किया। वहां समिति अध्यक्ष अजय कुमार, गौरव भट्ट नीरज श्याम तिवारी, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
—————————————-
चित्रकला में कुंज, आर्यमान, कार्तिक रहे अव्वल

रानीखेत। दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा दो अक्टूबर को आयोजित अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। प्राइमरी वर्ग में कुंज गहलोत प्रथम, तृषा द्वितीय और अंबिका जागृति तृतीय रही। वत्सल्य को विशेष पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में आर्यमान सिंह व कुलदीप प्रथम रहे। वही अंशिका द्वितीय व नवधा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में कार्तिक रावत प्रथम, मानस द्वितीय और प्राची तृतीय रही। प्रतियोगिता आयोजक विमल सती ने बताया कि 12अक्टूबर दशहरे के दिन गांधी चौक में अपराह्न दो बजे विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
—————————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!