सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, उदयशंकर अकादमी में तैयारियों का जायजा

                                           

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने फलसीमा स्थित उदयशंकर नृत्य अकादमी पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल, अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह आयोजित होना है, जिसमें आगामी 27 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!