
अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi के 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी की ओर से अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
अल्मोड़ा विधायक Manoj Tiwari ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के पहले दिन वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि दूसरे दिन देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में बनेगी रणनीति
विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी की जनसभा को भव्य बनाने के लिए 28 जून को माल रोड स्थित सुनीता इन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Govind Singh Kunjwal पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम की रणनीति तय करेंगे। इसी बैठक में जनसभा स्थल भी निर्धारित किया जाएगा।
भाजपा पर साधा निशाना
मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जनसभा के माध्यम से देश और प्रदेश के प्रति कांग्रेस की सोच जनता के सामने रखेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों और विफलताओं को उजागर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल नारों के सहारे सत्ता में बनी हुई है, जबकि कांग्रेस हमेशा देश को एकसूत्र में बांधने का काम करती आई है।
2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी का दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देगा। पार्टी इसे आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है।
प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, परितोष जोशी और मयंक बिष्ट समेत कई नेता मौजूद रहे।