अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा की बैठक में जानकारी दी गई कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ों की खोज के लिए निशुल्क “मीडियम पेसर टैलेंट हंट प्रोग्राम” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद के खिलाड़ियों के लिए चयन कार्यक्रम शनिवार, 30 मई को नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में आयोजित किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल एवं सचिव हर्ष गोयल ने बताया कि चयन प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। इसमें अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
बैठक में उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, उप सचिव धीरज वर्मा, ऑपरेशन मैनेजर दीप उपाध्याय, सदस्य पंकज जोशी, दीपक मेहरा, संजय मेहरा, गोविंद बिष्ट एवं अनिल गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा—
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड / पासपोर्ट / पैन कार्ड
- विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसोसिएशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।