जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सुचारु संचालन के लिए सोमवार से फड़ों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
मंदिर परिसर में आयोजित आवंटन के दौरान ग्रुप-ए के 69 और ग्रुप-बी के 29 फड़ों का पारदर्शी तरीके से आवंटन किया गया। इस मौके पर व्यापारियों को मेले के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
आवंटन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सौम्या गर्वयाल, तहसीलदार एवं कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक ओली, अपर सहायक अभियंता फैजान मलिक, दरोगा नवीन चंद्र सोरारी, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।