रानीखेत (अल्मोड़ा): हरेला पर्व के अवसर पर न्यायालय परिसर रानीखेत में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम रावत की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम रावत ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय पांडे, हरीश मनराल सहित न्यायालय परिसर के अन्य अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाने का संकल्प लिया।