शिक्षकों की बड़ी मांगें केंद्र तक पहुंचीं, टीईटी और ओपीएस पर मंत्री अजय टम्टा ने दिया समाधान का भरोसा

अल्मोड़ा। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, जनपद अल्मोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष किशोर जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से सर्किट हाउस, अल्मोड़ा में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सेवारत एवं औपबंधिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने तथा शिक्षकों को गृह जनपद में स्थानांतरण का अवसर प्रदान करने की प्रमुख मांगें उठाई गईं।

मंत्री अजय टम्टा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि टीईटी और ओपीएस से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष तथा गृह जनपद स्थानांतरण की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला मंत्री जगदीश भंडारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कांडपाल, जिला संरक्षक मनोज बिष्ट, पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री प्रकाश जोशी, हंसादत्त शर्मा, भुवन सिराड़ी, बलवीर बिष्ट, नवीन जोशी, जगदीश बिष्ट, डॉ. मोहन पांडे, सोहनवीर, राकेश बिष्ट, दिनेश भंडारी सहित विभिन्न विकासखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!