वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 5 मैच

  • दूसरे दिन सिटी मोटेसरी, आर्मी पब्लिक स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज, छावनी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय रानीखेत जीते
  • वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन 14 सितम्बर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा

रानीखेत ।  मिशन इंटर कालेज रानीखेत में माँ नंदा-सुनंदा अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिटी मोटेसरी, आर्मी पब्लिक स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज, छावनी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय रानीखेत ने अपने मुकबाले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

सोमवार को दिन के पहले मैच में सिटी मोटेसरी स्कूल ने बीरशिवा स्कूल चिलियानौला को 21-17, 21-12 हराया। दूसरे मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जी डी बिरला मेमोरियल को 21-12, 21-15 हराया। तीसरे मैच में नेशनल इंटर कॉलेज ने इंटर कॉलेज नौगाव को 21-18, 21-17 हराया। चौथे मैच में छावनी इंटर कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल बी को 21-14, 21-18 हराया। पांचवे मैच में केंद्रीय विद्यालय ने नेशनल इंटर कॉलेज को 21-14, 21-17 हराया। निर्णायक अविरल देव, तपेश कोरंगा, धीरज रावत, अविनाश टम्टा, विनोद कुमार रहे। आयोजक भूपेंद्र परिहार ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन 14 सितम्बर को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। वहां मनमोहन देव, भूपेंद्र परिहार, दीपक महरा, कमलेश बिष्ट, ललित बिष्ट, धीरेद्र वर्मा, दीपक नेगी, विपुल पवार, हेम भट्ट, कमल भट्ट, अंकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!