भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रानीखेत में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ

रानीखेत : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक रानीखेत में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और जलेबी बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी भविष्य में भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में दीप भगत, मोहन नेगी, विमल भट्ट, कैलाश पंत, विमला रावत, रमेश खनायत, ललित मेहरा, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, नीरज तिवारी, अरविंद वर्मा, विपिन भार्गव, केवल तिवारी, तनुजा शाह, पुष्पा तिवारी, रेखा आर्य, अनु सोनकर, भारत भूषण, कैलाश बिष्ट, ऋषभ यादव, हिमांशु शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!